एप्पल क्यों इतनी सफल कंपनी है?
जो उत्पाद इस्तेमाल में यूजर फ्रेंडली नहीं वो बेकार
हैं। एप्पल ने इसे पहले दिन से अपनी संस्कृति में
शामिल किया। यही कारण है कि एप्पल के उत्पादों
का यूजर इंटरफेस डिजाइन बेहद सरल है। एप्पल
में फीचर को सरल रखना खुद उत्पाद बनाने से भी
ज्यादा जरूरी है।
ज्यादा विकल्प नहीं, ग्राहक आसानी से समझता हैं
एप्पल दूसरी टेक कंपनियों की तरह अपने उत्पादों
का ज्यादा वर्जन लॉन्च नहीं करती है। उसके
मॉडल सीमित संख्या में होते हैं। एप्पल स्टोर
का स्टाफ भी अपने प्रोडक्ट को बेहतर तरीके से
समझता है, इसलिए ग्राहकों को भी संतुष्ट कर पाता
है। वहीं बाजार में कई कंपनियों के दर्जनों मॉडल
आ जाते हैं और उनमें भी कई-कई वर्जन होते हैं।
इसलिए वे अपनी पहचान नहीं बना पाते हैं।
खुद के लिए बनाते हैं प्रोडक्
दूसरी टेक कंपनियां कई बार ऐसी तकनीक पर काम
करती हैं जिनमें उन्हें महारत नहीं होती है। इसमें कई
बार वे ऐसे उत्पाद पेश करते हैं जिनके फीचर्स आम
यूजर्स के ज्यादा काम के नहीं होते हैं। एप्पल में ऐसा
कल्चर नहीं है। उनके इंजीनियर को यह बताया जाता
है कि वे ऐसे उत्पाद बनाएं जो वे खुद इस्तेमाल करना
चाहते हों। स्टीव जॉब्स जब जीवित थे तो एप्पल के
पहले यूजर वे खुद ही थे। जॉब्स ही कंपनी में रियल
कस्टमर थे। वे इंजीनियर को कहते थे कि ऐसे उत्पाद
वही उत्पाद बनाते हैं जो बनाना आता हो
एप्पल किसी भी ऐसे उत्पाद को लॉन्च नहीं करती
है, जिसे बनाने में उसे महारत न हासिल हो। जबकि
रोचक ये है कि पहले कमर्शियल कंप्यूटर को
छोड़कर एप्पल ने कोई बड़ा प्रोडक्ट खुद ईजाद नहीं
किया। जैसे- एप्पल ने एमपी3 प्लेयर नहीं बनाया,
लेकिन उसने आईपॉड के माध्यम से इसे नई
परिभाषा दी। उसने पहला स्मार्टफोन नहीं बनाया,
लेकिन आई फोन ने इस सेगमेंट में क्रांति कर दी।
उसने पहला टैबलेट भी नहीं बनाया, लेकिन उसका
आईपैड दुनिया की सर्वश्रेष्ठ डिवाइसेस में शामिल
है। उनके इंजीनियर का मानना है कि अगर हम कोई
प्रोडक्ट सबसे अच्छा नहीं बना पाते हैं तो हम उसे
लॉन्च भी नहीं करते हैं।
प्रोडक्ट ऐसा जो इस्तेमाल में बेहद आसान हो
कंपनी सिर्फ ऐसे प्रोडक्ट लॉन्च करती है जो
इस्तेमाल में बेहद आसान हों। उनका मानना है कि
जो उत्पाद इस्तेमाल में यूजर फ्रेंडली नहीं वो बेकार
हैं। एप्पल ने इसे पहले दिन से अपनी संस्कृति में
शामिल किया। यही कारण है कि एप्पल के उत्पादों
का यूजर इंटरफेस डिजाइन बेहद सरल है। एप्पल
में फीचर को सरल रखना खुद उत्पाद बनाने से भी
ज्यादा जरूरी है।
0 Comments